ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

पटना में छात्रों ने शिक्षक को पीटा, स्कूल में दौड़ा-दौड़ाकर बांस-बल्ले से मारा, सीसीटीवी में घटना कैद

PATNA : राजधानी पटना के एक प्राइवेट स्कूल में छात्रों ने शिक्षक को बेरहमी से पीटा है. ये पूरा वाकया स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो फुटेज में कुछ लड़के

 पटना में छात्रों ने शिक्षक को पीटा, स्कूल में दौड़ा-दौड़ाकर बांस-बल्ले से मारा, सीसीटीवी में घटना कैद
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना के एक प्राइवेट स्कूल में छात्रों ने शिक्षक को बेरहमी से पीटा है. ये पूरा वाकया स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो फुटेज में कुछ लड़के एक टीचर को बांस-बल्ले से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है.


मामला राजधानी पटना के राजीव नगर थाना इलाके की है, जहां इंस्पायर्ड पब्लिक सकूल में कुछ छात्रों ने शिक्षकों को पीटा है. इतना ही नहीं उन्होंने स्कूल में तोड़फोड़ भी की है. यह पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि किसी बात को लेकर छात्र-छात्राओं में विवाद हुआ था. उसी को समझने कुछ परिजन आये थे. इस दौरान वे हिंसक हो गए और वहां मौजूद छात्रों ने शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी.


जानकारी मिली है कि राजीव नगर रोड नंबर 21 में स्टूडेंट्स के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था. जब स्कूल प्रशासन की ओर से परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई तो परिजन स्कूल में मामले को समझने के लिए पहुंचे लेकिन वहां फिर से मारपीट शुरू हो गई. 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राजीव नगर थाना की टीम इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. राजीव नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. हालांकि जांच चल रही है. लिखित आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स