ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान पांच दोस्त डूबे, तीन की दर्दनाक मौत

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर पटना से सटे मोकामा से आ रही है. जहां नदी में डूबने से तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव स्थान गंगा घाट की है. मिली जानकारी के अनुसार

पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान पांच दोस्त डूबे, तीन की दर्दनाक मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर पटना से सटे मोकामा से आ रही है. जहां नदी में डूबने से तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव स्थान गंगा घाट की है. मिली जानकारी के अनुसार पांच दोस्त नदी में नहाने के लिए गए थे. इसी क्रम गहरे पानी में चले जाने से तीन दोस्त की डूबकर मौत हो गई. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.  तीनों एक ही मुहल्ले के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है.


मिली जानकारी के अनुसार गंगा घाट पर मौजूद लोग दो युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे लेकिन तीन युवक गहरे पानी में डूब गए. तीनों मृतक युवकों की पहचान श्याम कुमार, शिवम कुमार और आयुष कुमार के रूप में की गई है. तीनों के शव को गंगा नदी से बरामद कर लिया गया है. घटना की जानकारी मोकामा पुलिस दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 


बता दें कि मोकामा में इससे पहले भी चैती छठ पूजा के शुरू होने वाले दिन एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी. त्योहार के माहौल में युवक की मौत के बाद मातम पसर गया.  

टैग्स