ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहटा में सबसे बड़ी कार्रवाई, 51 बालू माफिया को पटना पुलिस ने दबोचा

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीते दिनों यह बात कही थी कि अब बिहार में बालू और दारू माफिया की खैर नहीं है। राज्य में बालू और शराब माफिया का राज जल्द खत्म

बिहटा में सबसे बड़ी कार्रवाई, 51 बालू माफिया को पटना पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीते दिनों यह बात कही थी कि अब बिहार में बालू और दारू माफिया की खैर नहीं है। राज्य में बालू और शराब माफिया का राज जल्द खत्म होगा। ऐसे लोगों को पकड़कर जेल में डाला जाएगा। सम्राट चौधरी की यह बात अब सच साबित होती नजर आ रही है।


 पटना पुलिस ने एक नहीं बल्कि 51 बालू माफिया को दबोचा है। इनकी गिरफ्तारी पटना के बिहटा स्थित अमनाबाद के दियारा इलाके में अवैध बालू खनन करते हुई है। इस दौरान इनके पास से बालू का अवैध खनन करने की कई मशीनें और नावें पुलिस ने बरामद किया है। बालू माफिया के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई बतायी जा रही है। 


यह भी बताया जाता है कि ट्रक के इंजन को मोडिफाई कर बालू माफिया खनन का काम कर रहे थे। उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस बात की जानकारी सिटी एसपी ने दी। बताया कि 51 बालू माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आगे भी बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।