Hindi News / news / एक्शन में एसएसपी, पटना के 3 थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर ...

एक्शन में एसएसपी, पटना के 3 थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

1st Bihar Published by: Updated Sep 07, 2020, 8:00:38 AM

एक्शन में एसएसपी, पटना के 3 थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

- फ़ोटो

PATNA : पटना के तीन थानेदारों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया है. कोतवाली, दानापुर और रामकृष्णा नगर के थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है. 

कोतवाली प्रभारी रामाशंकर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है.  दानापुर के थानेदार राजेश कुमार सिन्हा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है. रामकृष्णा नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह-1 को लाइन हाजिर कर उनकी जगह पर राजेश्वर प्रसाद को रामकृष्णा नगर का नया थानेदार बनाया गया है.

वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने रविवार को 10 थानाध्यक्षों को एक साथ ट्रांसफर किया. कोतवाली का थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, दानापुर का थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा को,चौक थाना की जिम्मेदारी गौरी शंकर गुप्ता ,बाईपास -मुकेश कुमार पासवान ,सुल्तानगंज-शेर सिंह यादव ,कृष्णापुरी सतीश कुमार सिंह ,सचिवालय ,चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता ,गांधी मैदान यातायात -अशोक कुमार ,गांधी मैदान रणजीत वत्स, रामकृष्णानगर-राजेश्वव प्रसाद को थानाध्यक्ष बनाया गया हैं. मनोज कुमार सिंह पुलिस केन्द्र ,मो इरशाद अहमद -अंचल निरीक्षक हाथीदह, बद्री प्रसाद मंडल को बाढ़ का अंचल निरीक्षक बनाया गया हैं