ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

पटना का कुख्यात गब्बर डोम गिरफ्तार, कदमकुआं थाने की पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से थी इस शातिर की तलाश

PATNA: हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों मामले के आरोपी पटना के कुख्यात अपराधी गब्बर डोम आखिरकार आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कदमकुआं थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस शराब

पटना का कुख्यात गब्बर डोम गिरफ्तार, कदमकुआं थाने की पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से थी इस शातिर की तलाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों मामले के आरोपी पटना के कुख्यात अपराधी गब्बर डोम आखिरकार आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कदमकुआं थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी के लिए गई थी जहां गब्बर डोम पकड़ा गया। 


पुलिस को लंबे समय से इस शातिर अपराधी की तलाश थी। वह पुलिस से छिपकर रह रहा था। बार-बार जगह बदल रहा था उसे भी नहीं पता था कि आज वो कदमकुआं पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। गब्बर डोम की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। अब उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। उसके अन्य साथियों को भी अब पकड़ा जाएगा। 


बता दें कि इस कुख्यात अपराधी गब्बर डोम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारियों की कई बार मीटिंग हुई थी। पुलिस पदाधिकारियों को फटकार भी लगायी गयी थी। गब्बर डोम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करती थी लेकिन वो छापेमारी से पहले ही भाग जाता है। लेकिन इस बार उसे कदमकुआं थाने की रेड के बारे में पता नहीं चला जिसके कारण आज पुलिस ने उसे धड़ दबोचा।


 टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि इलाके में शराब तस्करों के होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद कदमकुआं थाने के थानेदार ने एक टीम बनाई और छापेमारी पर निकल गयी। पुलिस ने जब अपराधी को पकड़ा तो अपने सामने गब्बर डोम को देख हैरान रह गयी। पुलिस को भी यह उम्मीद नहीं थी गब्बर डोम से आज उनका सामना होगा और वह आज उनके हत्थे चढ जाएगा। पटना पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।