हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में जातिवाद का आरोप लगा वकीलों का प्रदर्शन, सैंकड़ों की तादाद में वकीलों ने जताया विरोध

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 05, 2019, 8:10:54 PM

हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में जातिवाद का आरोप लगा वकीलों का प्रदर्शन, सैंकड़ों की तादाद में वकीलों ने जताया विरोध

- फ़ोटो

PATNA: पटना हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए अनुशंषित नामों में जातिवाद और परिवारवाद का आरोप लगा सैंकड़ों की तादाद में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया. 'लॉयर्स अगेंस्ट कॉलेजियम' के बैनर तले इन वकीलों ने अंबेडकर की प्रतिमा के सामने अपना विरोध प्रदर्शन किया. इन वकीलों ने पटना हाईकोर्ट के लिए भेजे गए नामों की सूची को जलाकर कॉलेजिमय सिस्टम के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया. प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने भेजे गए नामों को वापस करने की मांग की. इस संबंध में इन वकीलों ने पीएम,राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को एक पत्र भेजा है. उस पत्र में इन वकीलों ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 के भावना का अनुपालन करते हुए नए सिरे से सूची भेजने की मांग की है.