Hindi News / news / रेप की बढ़ती घटना को लेकर सड़क पर महिला संगठन, डाकबंगला चौराहे पर...

रेप की बढ़ती घटना को लेकर सड़क पर महिला संगठन, डाकबंगला चौराहे पर किया जमकर प्रदर्शन

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 23, 2019, 1:40:52 PM

रेप की बढ़ती घटना को लेकर सड़क पर महिला संगठन, डाकबंगला चौराहे पर किया जमकर प्रदर्शन

- फ़ोटो

PATNA : जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां सूबे में रेप की बढ़ती घटना को लेकर ऐपवा सहित कई महिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. इन महिलाओं ने रेप के खिलाफ पटना के डाकबंगला चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया. बता दें कि सूबे में रेप की बढ़ती घटना को देखते हुए ऐपवा सहित कई महिला संगठन विधानसभा का घेराव करने जा रहे थीं. तभी डाकबंगला चौराहे पर पुलिसकर्मीयों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डाकबंगला चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया और चौराहे को जाम कर दिया. महिलाओं के हंगामे को देखते हुए डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट