ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

पटना : बेऊर थाना प्रभारी सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने का आरोप

PATNA : राजधानी पटना के एक थानेदार के ऊपर गाज गिरी है। पटना के बेऊर थाना प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। आईजी रेंज संजय सिंह ने यह एक्शन लिया है। बुधवार की देर रात बेऊ

पटना : बेऊर थाना प्रभारी सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के एक थानेदार के ऊपर गाज गिरी है। पटना के बेऊर थाना प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। आईजी रेंज संजय सिंह ने यह एक्शन लिया है। बुधवार की देर रात बेऊर थाना प्रभारी धनंजय कुमार और उनके साथ-साथ तबादले के संबंध में गलत सूचना देने के आरोपी सिपाही पवन कुमार को आईजी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 


बेऊर थाना प्रभारी को गंभीर मामलों में जांच के दौरान लापरवाही बरतने वरीय अधिकारियों के आदेश को दरकिनार करने संबंधित कई मामलों का आरोपी पाया गया है। जिसके बाद आईजी रेंज संजय सिंह ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। इतना ही नहीं थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। उन्हें शो कॉज भी किया गया है। तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षु डीएसपी प्रांजल त्रिपाठी को बेऊर थाने नया प्रभारी बनाया गया है। 


इतना ही नहीं सिपाही पवन कुमार को भी सस्पेंड किया गया है। आपको बता दें कि सिपाही पवन कुमार का तबादला नालंदा जिले में कर दिया गया था लेकिन उसने आईजी रेंज कार्यालय को अपनी सेवा नियुक्ति की गलत जानकारी देकर बरगलाने का प्रयास किया। इस मामले में दोषी पाते हुए सिपाही पवन कुमार को निलंबित किया गया है।

टैग्स