1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2020, 8:06:49 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना एम्स में मंगलवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में निदेशक रहे डॉ उमेश्वर प्रसाद वर्मा की कोरोना से मौत हो गई. इसके साथ ही कारोबारी पवन कुमार समेत 10 लोगों की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई,
बताया जा रहा है कि डॉक्टर उमेश्वर प्रसाद वर्मा फुलवारी शरीफ के साकेत विहार कॉलोनी में रहते थे और एक दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था.
उनकी पहले से ही हार्ट की बाईपास सर्जरी हो चुकी थी. इसके साथ ही वह अर्थराइटिस, थायराइड सहित कई बीमारियों से ग्रसित थे. वहीं बाढ़ के अचुआरा गांव निवासी जगदंबा ट्रैवल्स के मालिक पवन कुमार समेत 10 लोगों की कोरोना से पटना एम्स में मौत हो गई. वहीं मंगलवार को पटना एम्स में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं.