1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 06, 2019, 12:55:10 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना एम्स में मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. एम्स में 20 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया गया है. एम्स के निदेशक पी के सिंह ने नये ओटी का उद्घाटन किया है. ये सभी ऑपरेशन थियेटर सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कैमरे से भी लैस है. नया OT बन जाने से अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इससे पहले मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ता था. अब 20 नये OT की शुरुआत होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है. अब कम से कम समय में मरीजों का ऑपरेशन हो सकता है.