ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

प्रेमिका के फेर में पड़कर पति ने किया पत्नी का कत्ल, दो दिनों तक घर में छिपाई लाश

KATIHAR: प्रेमिका के चक्कर में पड़कर एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. क्राइम की ये सनसनीखेज वारदात कटिहार की है. घटना बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र की है. अवैध

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KATIHAR: प्रेमिका के चक्कर में पड़कर एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. क्राइम की ये सनसनीखेज वारदात कटिहार की है. घटना बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र की है. अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया. मर्डर की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पत्नी की लाश को दो दिनों तक घर में छिपाकर रखा. 


बताया जा रहा है कि आरोपी मो. नवाज की शादी 5 साल पहले माहिनूर से हुई थी. शादी के बाद वो दिल्ली गया और गांव के ही किसी दूसरी लड़की से उसे प्यार हो गया. दिल्ली से घर आने के बाद वो अपनी प्रेमिका के पास चला गया. जिसका विरोध नवाज की पत्नी ने किया. अवैध संबंध का विरोध करने पर आरोपी भड़क गया. उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी.  


मर्डर करने के बाद आरोपी ने दो दिनों तक अपनी पत्नी की लाश को घर में ही छिपाकर रखा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मृतका की बहन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने शव को बरामद करके उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.


टैग्स