ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पति ने किया पत्नी का मर्डर, मोबाइल नहीं खरीदने पर जान से मार दिया

BEGUSARAI : एक अजीबोगरीब मामले ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी का इसलिए मर्डर कर दिया, क्योंकि उसकी वाइफ ने मोबाइल खरीदने के लिए उसे पैसे नहीं दिए. मामला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : एक अजीबोगरीब मामले ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी का इसलिए मर्डर कर दिया, क्योंकि उसकी वाइफ ने मोबाइल खरीदने के लिए उसे पैसे नहीं दिए. मामला बेगूसराय जिले का है. जहां इस सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना इलाके की है. जहां मोबाइल नहीं खरीदने के मामूली सी बात पर एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान काजल कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति विक्रांत पासवान अपनी पत्नी से मोबाइल खरीदने के लिए 20 हजार रूपये मांग रहा था. उसकी पत्नी ने पैसा देने से इनकार कर दिया. इतनी सी बात पर पति ने पहले जमकर पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसका मर्डर कर दिया. 


समस्तीपुर जिले के साख मोहन रहने वाले राजेश पासवान की बेटी काजल कुमारी की शादी बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना इलाके के पासवान टोला के रहने वाले विक्रांत पासवान के साथ डेढ़ साल पहले हुई थी. शादी के बाद दोनों का जनजीवन काफी सामान्य था. बीती रात महज मोबाइल खरीदने के मामूली सी बात पर उसने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया. 


इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है. आरोपी पति घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता