नालंदा में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, 7 दिन बाद मिली लाश

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 10, 2019, 11:37:55 AM

नालंदा में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, 7 दिन बाद मिली लाश

- फ़ोटो

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी. हत्या करके पति ने शव को खेत में दफना दिया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना कल्याण बिगहा ओपी इलाके के करीमचक-बलवा गांव की है. बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले आरोपी पति ने अपने बच्चों को बताया कि उसकी मां किसी के साथ भाग गई है. जिसकी सूचना बच्चों ने अपने ननिहाल फोन करके दी. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पति को गिरफ्तार करके जब सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. आरोपी पति ने स्वीकार किया कि 7 दिन पहले ही उसने पत्नी की हत्या करके शव को खेत में दफना दिया था. पुलिस ने शव को खेत से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट