ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

पारिवारिक संतुलन बनाने में जुटे लालू, MLC उम्मीदवारों के नामांकन में तेजस्वी के साथ पहुंचे

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के अंदर चल रहे राजनीतिक उत्तराधिकार की लड़ाई के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहे हैं. तेजस्वी यादव को भले ही लालू यादव ने पार्टी की कमान दे रखी

पारिवारिक संतुलन बनाने में जुटे लालू, MLC उम्मीदवारों के नामांकन में तेजस्वी के साथ पहुंचे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के अंदर चल रहे राजनीतिक उत्तराधिकार की लड़ाई के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहे हैं. तेजस्वी यादव को भले ही लालू यादव ने पार्टी की कमान दे रखी हो लेकिन कई ऐसे मौके सामने आते रहते हैं. जब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से लेकर मीसा भारती तक खुद को लालू के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश करते हैं. राज्यसभा चुनाव के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. राज्यसभा के लिए भारती और दूसरे उम्मीदवार फयाज अहमद नामांकन के लिए पहुंचे थे तो तेजस्वी यादव इस मौके पर मौजूद नहीं रहे. उनकी जगह बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लालू यादव के साथ विधानसभा में नजर आए थे. लेकिन आज एमएलसी चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर नजारा बदला हुआ दिखा.

लालू यादव के साथ आज तेज प्रताप यादव नजर नहीं आ रहे थे और ना ही मीसा भारती भी मौजूद थी. तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव के साथ विधानसभा पहुंचे हैं. आज आरजेडी के तीन उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करना है. पार्टी ने मुन्नी रजत के साथ-साथ कारी सोहेब जैसे नेताओं को मौका दिया है. कारी शोएब को तेजस्वी यादव की टीम का युवा चेहरा बताया जाता है. इस मौके पर तेजस्वी यादव लालू यादव को साथ लेकर विधानसभा पहुंचे.

राज्यसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर जो नजारा दिखा है, वह कहीं ना कहीं यह बता रहा है कि लालू यादव खुद अपने परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना चाहते हैं. बात जब मीसा भारती के नामांकन की आती है तो तेज प्रताप यादव साथ नजर आते हैं, लेकिन तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर तेज प्रताप की बजाय तेजस्वी के साथ ही लालू जाना पसंद करते हैं.

टैग्स