ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

स्कूल में पानी की कमी...प्रिंसिपल ने 150 छात्राओं के कटवा दिए बाल

DESK: तेलंगाना से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. तेलंगाना के मेंढक के एक आदिवासी स्कूल में पानी की कमी के कारण प्रिंसिपल ने 150 छात्राओं के बाल जबरन कटा दिये. ये घटना एक गुरुकुल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: तेलंगाना से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. तेलंगाना के मेंढक के एक आदिवासी स्कूल में पानी की कमी के कारण प्रिंसिपल ने 150 छात्राओं के बाल जबरन कटा दिये. ये घटना एक गुरुकुल स्कूल की है, जहां हॉस्टल में पानी की कमी होने से स्कूल की प्रिंसिपल अरुणा ने जबरदस्ती 150 छात्राओं के बाल कटवा दिये. हॉस्टल में नहाने के लिए पर्याप्त पानी की कमी होने के कारण प्रिंसिपल ने छात्रों के बाल ही कटवा दिये. खबरों के मुताबिक स्कूल की प्रिंसिपल अरुणा ने कथित तौर पर दो नाइयों को हॉस्टल में बुलाया, साथ ही बाल कटाने के एवज में छात्राओं को 25-25 रुपये देने पर मजबूर भी किया. वहीं प्रिंसिपल के इस करतूत पर छात्रा और उनके अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा और प्रदर्शन किया. हालांकि स्कूल की प्रिसिंपल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि साफ-सफाई के लिए छात्राओं के बाल कटवाये गये हैं, क्योंकि कुछ छात्राओं को त्वचा से संबंधित बीमारी थी.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता