ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का धमाल, चीन की ZY वांग को हराकर जीता सिंगापुर ओपन का खिताब

DESK : पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के फाइनल में चीन की वांग झी को हराया. उन्हो

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का धमाल, चीन की ZY वांग को हराकर जीता सिंगापुर ओपन का खिताब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के फाइनल में चीन की वांग झी को हराया. उन्होंने यह मुकाबला 21-9, 11-21 और 21-15 से जीता. सिंधु ने इस साल यह पहला सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता है. इससे पहले उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. 


पीवी सिंधु को सिंगापुर ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में चीन की वांग झी से कड़ी टक्कर मिली. चीन की खिलाड़ी ने पहले गम में शानदार शुरुआत की थी और लगातार 2 अंक हासिल किए थे. हालांकि, इसके बाद सिंधु ने नेट पर शानदार खेल दिखाते हुए जबरदस्त वापसी की और लगातार 13 अंक हासिल किए. फिर सिंधु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला गेम आसानी से 21-9 से जीत लिया.


बता दें कि इसी साल मार्च में पीवी सिंधू ने कोरिया ओपन का खिताब जीता था. उसके बाद से यह उनका पहला फाइनल मुकाबला था. वहीं चीनी शटलर वांग झी यी का इस साल यह दूसरा खिताबी मुकाबला था. इससे पहले इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में वांग को ताई यू यिंग ने मात दे दी थी. सिंधू ने इससे पहले कभी सिंगापोर ओपन का खिताब नहीं जीता था.

टैग्स