Hindi News / news / आउट सोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों ने फूंका नीतीश और...

आउट सोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों ने फूंका नीतीश और पीएम मोदी का पुतला

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Sep 11, 2020, 2:21:43 PM

आउट सोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों ने फूंका नीतीश और पीएम मोदी का पुतला

- फ़ोटो

NAWADA : नगर निकायों को आउट सोर्सिंग व निजीकरण के खिलाफ बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया है. 


आज कॉमरेड भोला राम के नेतृत्व में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा द्वारा नवादा नगर भवन से निकल कर प्रजातंत्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया है और निजीकरण करने की साजिश का कड़ा विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की गई है. 


वहीं महासंघ के नवादा जिला प्रभारी कॉमरेड भोला राम ने बताया कि एक तरफ प्रधानमंत्री सफाई कर्मियों को फ्रंटलाइन कार्यकता बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मी के संस्थाओं को पूंजीपतियों के हाथों में बेचा जा रहा है, देश के पूंजीपति घराने के लोग सारी संस्था को खरीद रहे हैं, जिससे बेरोगारी बढ़ रही है. भोला राम ने सरकार से सफाई कर्मियों को परमानेंट करने की मांग की है और जिन संस्थाओं को बेचा जा रहा है उन्हें अविलंभ वापस करने की मांग की है.