1st Bihar Published by: Updated Apr 23, 2020, 8:40:55 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है. कोरोना संकट के बीच यदि बिहार के डेढ़ करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ता अगर ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उन्हें दोगुनी छूट मिलेगी.
इस बारे में बिजली कंपनी ने जानकारी दी है. बता दें कि अब तक कंपनी एक फिसदी की छूट दे रही थी जिसे बढ़ाकर दो फिसदी कर दिया गया है. बिजली उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ 30 जून तक मिलेगा.
इस बारे में बिजली कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक सभी बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने पर डेढ़ फीस की छूट मिलती थी. लेकिन ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने वाले ग्राहकों को एक फीसदी अतिरिक्त छूट दी जाती है. कोरोना संकट के बीच कंपनी ने यह तय किया है कि इस एक फिसदी छूट को बढ़ा कर दो फिसदी कर दिया जाएगा. अगर कोई समय पर ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करेगा तो उन्हें सभी मिलकार साढ़े तीन फिसदी की छूट दी जाएगी. कंपनी ने ग्रामीण इलाकों में फ्रेंचाइजी के माध्यम से भी बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. वहीं शहरी इलाकों में मोबाइल कनेक्शन के माध्यम से सहज वसुधा केंद्र के प्रतिनिधि भी बिजली बिल की वसूली करेंगे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...