ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए आ रही है वैक्‍सीन, फाइजर के CEO ने बताया कब तक आएगी...

DESK : दुनिया भर में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे है. हर एक दिन कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ रहे है. वहीं सभी देश कोरोना वैक्सीन को इसके लिए अहम हथिय

ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए आ रही है वैक्‍सीन, फाइजर के CEO ने बताया कब तक आएगी...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : दुनिया भर में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे है. हर एक दिन कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ रहे है. वहीं सभी देश कोरोना वैक्सीन को इसके लिए अहम हथियार मान रहे है. इसी बीच खबर आ रही है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए भी वैक्‍सीन लाने की तैयारी हो रही है. बता दें दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने जानकारी दी है कि वह ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ भी वैक्‍सीन बनाने पर काम कर रही है. इनके अनुसार ये वैक्‍सीन संभवत: मार्च तक उपलब्‍ध हो जाएगी.


CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइजर कंपनी के CEO अल्‍बर्ट बूरला ने कहा है कि फाइजर पहले से ही सरकारों की गहरी दिलचस्पी के कारण वैक्‍सीन का निर्माण कर रही है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. साथ ही बड़ी संख्या में ओमिक्रॉन मामले भी शामिल हैं. उन्‍होंने कहा है कि यह वैक्‍सीन मार्च में तैयार हो जाएगी. सीईओ का कहना है, मुझे नहीं पता कि हमें इसकी आवश्यकता होगी या नहीं. मुझे नहीं पता कि इसका इस्‍तेमाल किया जाएगा या नहीं.


बूरला ने कहा कि मौजूदा समय में कोरोना वैक्‍सीन के दो डोज और फिर बूस्‍टर शॉट ने कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान की है. लेकिन ओमिक्रॉन वेरिएंट पर सीधे केंद्रित एक वैक्‍सीन एक ऐसे स्ट्रेन के सफल संक्रमण से भी रक्षा करेगा जो अत्यधिक संक्रामक साबित हुआ है, लेकिन इसके परिणामस्वरूप कई हल्के या गैर लक्षणी मामले भी सामने आए हैं.


टैग्स