ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

नित्यानंद राय ने PM मोदी को बता दिया 'भारत का दूसरा विवेकानंद', 8 साल की उपलब्धियां भी गिनाई

VAISHALI: केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने हाजीपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पहले पीएम मोदी की उ

नित्यानंद राय ने PM मोदी को बता दिया 'भारत का दूसरा विवेकानंद', 8 साल की उपलब्धियां भी गिनाई
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने हाजीपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पहले पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाई और फिर कहा कि देश को दूसरा विवेकानंद मिल गया है। नित्यानंद ने मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भारत में 56 करोड़ देवी देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन आज नरेंद्र मोदी का कहना है कि देश में 130 करोड़ देवी-देवता रहते हैं। वह हर भारतीय को ही देवी देवता बताते हैं। 


नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार की कई योजनाएं शुरू की गई है, जिसका लाभ हर भारतीय को मिल रहा है। पीएम मोदी भी बड़ी तत्परता से योजनाओं को चलाते हैं। आयुष्मान भारत के तहत वैशाली जिले का आंकड़ा उठाकर देखा जा सकता है। कितने लोग इसके लाभ ले रहे हैं। आज गरीबों की पढ़ाई, रोजगार, शौचालय, मुफ्त अनाज, सबके लिए मुफ्त वैक्सीन, प्रधानमंत्री आवास योजना में बिजली गैस कनेक्शन के साथ-साथ कई अन्य सुविधा दी जा रही है। 


छात्रों के लिए छात्रवृति योजना, शिक्षा लोन की व्यवस्था, किसानों के खातों में किसानों के लिए काफी पैसे जारी किए गए हैं। वैशाली जिला में कई करोड़ रुपए किसानों के खातों में गया है। मोदी सरकार में सबके विकास सबके साथ को लेकर सरकार चल रही है। प्रधानमंत्री गरीबों को भी उतनी ही प्राथमिकता दें रहे हैं। इससे गरीबों को रोज़गार भी मिल रही है और उनकी गरीबी दूर हो रही है। 

टैग्स