ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

नीतीश और मोदी के लिए आपस में भीड़ गये जेडीयू के कार्यकर्ता, जेडीयू कार्यालय के पास ही हो गया भारी बवाल

MUZAFFARPUR: बीजेपी और जेडीयू में जारी घमासान के बीच मुजफ्फरपुर से एक दिलचस्प घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नाम पर जेडीयू के दो नेता

नीतीश और मोदी के लिए आपस में भीड़ गये जेडीयू के कार्यकर्ता, जेडीयू कार्यालय के पास ही हो गया भारी बवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बीजेपी और जेडीयू में जारी घमासान के बीच मुजफ्फरपुर से एक दिलचस्प घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नाम पर जेडीयू के दो नेता आपस में ही भीड़ गये. देखते-देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गई. हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने मामला को थोड़ी ही देर में शांत करवा दिया. 


दरअसल, जेडीयू नेता मुजफ्फरपुर के समाहरणालय परिसर के एसडीओ पूर्वी गेट के पास एक दुकान  चाय की चुस्की ले रहे थे. तभी दोनों के बीच राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा होने लगी. इस बातचीत में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का जिक्र हुआ. इसी बीच एक नेता ने कहा कि पीएम मोदी सीएम नीतीश से ज्यादा बड़े नेता हैं. लेकिन दूसरा नेता यह मानने को तैयार नहीं था. 


जेडीयू नेताओं के बीच इस बात को लेकर थोड़ी देर बहस चलीं. इसी बीच एक जेडीयू नेता ने कहा कि बाप, बाप होता है और बेटा, बेटा होता है. इतना सुनते ही दूसरा नेता आग बबूला हो गया. उसे लगा कि वो नेता सीएम नीतीश को पीएम मोदी का बेटा बता रहा है. इसके बाद दोनों के बीच चल रही बहस हाथापाई में बदल गई. फिर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरफ दोनों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया.  


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच वाक युद्ध चल रहा है. दोनों दल के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. अब इसका असर आम नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी पड़ रहा है. यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को लेकर जेडीयू के दोनों नेता आपस में ही भीर गये.

टैग्स