1st Bihar Published by: Updated Nov 16, 2020, 1:27:58 PM
- फ़ोटो
PATNA : नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार आज शपथ लेने जा रहे हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह के ठीक पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने अपनी तरफ से बधाई दी है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार आज सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.
केंद्रीय कंट्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक नया इतिहास रचने का काम किया है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में बिहार की जनता ने एनडीए पर जो भरोसा जताया है उस पर सरकार काम करेगी.
गिरिराज सिंह ने कहा है कि एनडीए सरकार के सामने नई चुनौतियां हैं. युवाओं की समस्या से लेकर सामाजिक समरसता को बनाए रखना, एक बड़ी चुनौती है. उम्मीद है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार इन चुनौतियों पर खरी उतरने का काम करेगी.