ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंताबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंता

नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, शपथ लेने जा रहे ये चेहरे

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट के विस्तार को लेकर बीती रात सियासी गलियारे में हलचल मची रही। लगातार यह जानकारी इकट्ठा

नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, शपथ लेने जा रहे ये चेहरे
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट के विस्तार को लेकर बीती रात सियासी गलियारे में हलचल मची रही। लगातार यह जानकारी इकट्ठा करने में नेता और कार्यकर्ता जुटे रहे की किस विधायक और विधान परिषद को मंत्री बनने के लिए फोन आ चुका है। मीडिया के गलियारे में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा रही लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई। फर्स्ट बिहार के पास आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की जो संभावित लिस्ट है उसके मुताबिक के जेडीयू कोटे से आज कैबिनेट में कुल 11 मंत्री शामिल होंगे। आज शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की तरफ से 2 चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी जबकि एक निर्दलीय और एक मंत्री हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के होंगे। राष्ट्रीय जनता दल से शपथ लेने वाले चेहरों की लिस्ट सबसे लंबी है। आरजेडी से आज कुल 15 मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी। 


जनता दल यूनाइटेड के सभी पुराने मंत्रियों को एक बार फिर से कैबिनेट में जगह दी गई है। नीतीश कुमार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, मदन सहनी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, शीला मंडल, संजय कुमार झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार शामिल होंगे, निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बनेंगे। 


आरजेडी से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनिता देवी, सुरेंद्र यादव, ललित यादव, रामानंद यादव, चंद्रशेखर, सुधाकर सिंह, सर्वजीत कुमार, अख्तरुल शहीन, शहनवाज, भारत भूषण मंडल, समीर महासेठ का नाम तय है। जबकि कांग्रेस से मुरारी गौतम और अफाक आलम के आलावे हम से संतोष सुमन मंत्री होंगे।