ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंता

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी की कथित नाराज़गी की चर्चा तेज है। पार्टी कार्यक्रमों और नामांकन से उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।

बिहार न्यूज
PK के नॉमिनेशन में रामबली गायब!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती सामने आती दिख रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर उपचुनाव के प्रभारी रामबली चंद्रवंशी की नाराज़गी की चर्चा तेज हो गई है।


सूत्रों के अनुसार, रामबली चंद्रवंशी पिछले कई दिनों से पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं दिखे हैं। इतना ही नहीं, वे प्रशांत किशोर के नामांकन में भी शामिल नहीं हुए। जिससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।


रामबली चंद्रवंशी इससे पहले जन सुराज के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस चुनाव में उन्हें करीब 5,000 वोट मिले थे। अब उनकी कथित नाराज़गी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसका असर बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ेगा।


हालांकि, रामबली चंद्रवंशी या जन सुराज की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में उनकी नाराज़गी के कारणों और आगे की रणनीति को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

पटना से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

टैग्स