ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

नीतीश कैबिनेट के जूनियर मिनिस्टर हैं तेजस्वी यादव, बिजेंद्र प्रसाद सबसे उम्रदराज

PATNA : बिहार में कल यानी मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। कल महागठबंधन की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। 31 नए मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ली और थोड़ी ही देर बाद उनके विभागों क

नीतीश कैबिनेट के जूनियर मिनिस्टर हैं तेजस्वी यादव, बिजेंद्र प्रसाद सबसे उम्रदराज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कल यानी मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। कल महागठबंधन की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। 31 नए मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ली और थोड़ी ही देर बाद उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। बिहार कैबिनेट की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सबसे सीनियर मंत्री हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कैबिनेट में उनकी उम्र सबसे कम है। यूं कहें तो नई सरकार की कैबिनेट में तेजस्वी सबसे युवा मिनिस्टर हैं। वहीं, अगर कैबिनेट में सीनियर मिनिस्टर की बात करें तो इसमें बिजेंद्र प्रसाद यादव का नाम है, जिनकी उम्र अन्य मंत्रियों से सबसे ज्यादा है। 




आपको बता दें, नेता प्रतिपक्ष से बिहार के उपमुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव की 33 साल के हैं। इस उम्र में डिप्टी सीएम का पद मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। जबकि नीतीश मंत्रिमंडल की औसत उम्र करीब 52 साल है।। इस उम्र के कैबिनेट में कुल 18 मंत्री हैं। इनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव की उम्र 76 साल है, जो की सबसे ज्यादा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात करें तो उनकी उम्र 71 साल है।




बता दें, मंत्रिमंडल में तेजप्रताप यादव की उम्र 34 साल है, जबकि सुमित कुमार सिंह 38 साल के हैं। वहीं, जयंत राज 35 हैं। लेशी सिंह 48, कुमार सर्वजीत 47, संतोष सुमन 47, अनीता देवी 50, जितेन्द्र कुमार राय 44, मो जमा खान 47, मुरारी प्रसाद गौतम 42, सुधाकर सिंह 44, शमीम अहमद 48, शाहनवाज 40, सुरेन्द्र राम 43 और मो इसराइल मंसूरी 44 साल केहैं। 



टैग्स