ब्रेकिंग
बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर

नीतीश बोले.. सदन बहुमत और नियमों से चलता है, जोर-जबरदस्ती से लोकतंत्र नहीं चलता

PATNA : बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर जेडीयू विधायक महेश्वर हजारी के निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन को संबोधित किया है. महेश्वर हजारी के निर्वाचन की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री न

नीतीश बोले.. सदन बहुमत और नियमों से चलता है, जोर-जबरदस्ती से लोकतंत्र नहीं चलता
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर जेडीयू विधायक महेश्वर हजारी के निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन को संबोधित किया है. महेश्वर हजारी के निर्वाचन की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई है. नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने उपाध्यक्ष पद पर सामने से उम्मीदवार खड़ा किया वह आज सदन से गायब है. 

सत्ता पक्ष की तरफ से महेश्वर हजारी के पक्ष में कुल 4 प्रस्ताव आए थे, जबकि विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के लिए 6 प्रस्ताव रखे थे. लेकिन आज सदन में उनकी गैरमौजूदगी बता रही है कि बहुमत को लेकर उनके दिमाग में भी स्थिति स्पष्ट है.

नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में हुई घटना का जिक्र करते हुए एक बार फिर सदन में अफसोस जताया. नीतीश कुमार ने कहा कि सदन ब.हुमत और नियमों से चलता है ना कि जोर जबरदस्ती से. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भी सदन में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं वह अपना नुकसान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पता नहीं ऐसे लोगों के कौन सलाहकार हैं जो उन्हें अपना ही नुकसान करने की सलाह दे रहे हैं.