1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2019, 1:03:39 PM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक और घूसखोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
घटना नालंदा के सरमेरा की है. जहां निगरानी विभाग की टीम ने सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के क्लर्क संजय कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.
खबर के मुताबिक संजय कुमार किसी मामले में 20 हजार रुपये घूस की डिमांड कर रहा था. लेकिन इस बात की जानकारी निगरानी को मिल गई और निगरानी ने जाल बिछाकर संजय कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.