ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

नेपाल में बड़ा हादसा टला: आसमान से टकराने से बचे एयर इंडिया-नेपाल एयरलाइंस के विमान, 2 स्टाफ सस्पेंड

DESK: नेपाल एयरलाइंस और एयर इंडिया का विमान आसमान से टकराने से बचा। दोनों विमान हवा में काफी करीब आ गये थे। समय रहते चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को अलर्ट कर दिया। जिससे बड़ा हादसा ह

नेपाल में बड़ा हादसा टला: आसमान से टकराने से बचे एयर इंडिया-नेपाल एयरलाइंस के विमान, 2 स्टाफ सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नेपाल एयरलाइंस और एयर इंडिया का विमान आसमान से टकराने से बचा। दोनों विमान हवा में काफी करीब आ गये थे। समय रहते चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को अलर्ट कर दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष में तैनात रहे 3 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। 


दरअसल मामला बीते शुक्रवार का है जब मलेशिया से आ रहे नेपाल एयरलाइंस का विमान और दिल्ली से आ रहे एयर इंडिया का विमान हवा में टकराने की नौबत आ गयी थी। इस दौरान दोनों विमान के यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था। यात्रियों की सांसे कुछ देर के लिए थम गयी थी। नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण ने इस लापरवाही के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के तीन स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। 


सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने बताया कि एयर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था तभी नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। जब रडार पर यह दिखा कि दो विमान काफी नजदीक आ गये हैं तब नेपाल एयरलाइंस का विमान नीचे उतरकर सात हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया।


 नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष में तैनात रहे 3 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया। हालांकि इस पर एयर इंडिया की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है।