ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

गिरफ्तार नक्सली निकला JMM नेता, झारखंड-छत्तीसगढ़ का है मोस्टवांटेड

DESK: रांची के नामकुम से गिरफ्तार एक लाख का इनामी टीपीसी नक्सली प्रशांत ठाकुर JMM युवा मोर्चा का केंद्रीय उपाध्यक्ष निकला. साल 2009 में उसने BSP के टिकट पर विश्रामपुर से विधानसभा चुना

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: रांची के नामकुम से गिरफ्तार एक लाख का इनामी टीपीसी नक्सली प्रशांत ठाकुर JMM युवा मोर्चा का केंद्रीय उपाध्यक्ष निकला. साल 2009 में उसने BSP के टिकट पर विश्रामपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. फिलहाल प्रशांत ठाकुर JMM युवा मोर्चा का केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है. गिरफ्तार उग्रवादी नामकुम स्थित अमेठिया नगर के गुलमोहर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-103 में रह रहा था. इसी फ्लैट से बुधवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. पलामू के डीआइजी ने बताया कि प्रशांत ठाकुर मूल रूप से गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के बांडु कल्याणपुर का रहने वाला है. नामकुम में वह नाम बदल कर पिछले पांच साल से किराये के मकान में रह रहा था. जहां उसे लोग संदीप ठाकुर के नाम से जानते थे. प्रशांत के मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही नामकुम पुलिस ने छानबीन की और उसका लोकेशन ट्रैक होने पर उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली प्रशांत झारखंड और छत्तीसगढ़ में संगठन का काम करता था. दोनों ही राज्यों का वो मोस्ट वांटेड भी है. प्रशांत के खिलाफ रामगढ़ थाने में व्यवसायी का अपहरण कर हत्या करने सहित पलामू में चार, गढ़वा में दो और छत्तीसगढ़ में एक मामला दर्ज है. जिसके खिलाफ वारंट भी निकला था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता