Hindi News / news / रात में रामायण देखकर सोई थी महिला, अलगे दिन फंदे से लटकती मिली...

रात में रामायण देखकर सोई थी महिला, अलगे दिन फंदे से लटकती मिली लाश

1st Bihar Published by: Updated Apr 30, 2020, 3:40:39 PM

रात में रामायण देखकर सोई थी महिला, अलगे दिन फंदे से लटकती मिली लाश

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा के हिसुआ नगर के राजगीर रोड में एक महिला द्वारा घर पर फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेहास्पद स्थिति में छज्जे से महिला की झूलती शव क़ो बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मृतक महिला की पहचान हिसुआ नगर के राजगीर रोड स्थित सहदेव पंडित की पत्नी 56 वर्षीय अरुणा देवी के रुप में की गई है. मृतका के पति ने बताया कि बुधवार की रात अरुणा देवी रामायण देखने के बाद  खाना खाकर सो गयी थी. सुबह स्थानीय लोगों का हल्ला और शोरगुल सुनकर परिजनों ने देखा कि घर के बाहर छज्जा में रस्सी का फंदा बनाकर वह लटकी हुई थी.

परिजनों एवं आप पास के लोगों ने बताया मृतका शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी. जिसे लेकर वह काफी परेशान रहती थी. पुलिस ने शव क़ो बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं  थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों एवं आसपास के लोगों  से पूछताछ कर हर मामले की जांच की जा रही है.