ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

नवादा में दो वाहनों की भीषण टक्कर, एक दर्जन मजदूर घायल, बंगाल के रहने वाले हैं सभी

NAWADA: नवादा में दो वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गयी है। इस हादसे में एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इ

नवादा में दो वाहनों की भीषण टक्कर, एक दर्जन मजदूर घायल, बंगाल के रहने वाले हैं सभी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में दो वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गयी है। इस हादसे में एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बुधौल बस स्टैंड के पास की है जहां पिकअप वैन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी। 


पिकअप वैन पर बैठे करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें कुछ लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। सभी घायल बंगाल के मुर्शिकाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में मुशर्रफ शेख, नूर शेख, जहरुन शेख, मुकुल शेख, इंदादुल खान, रिफन शेख एवं नहर पर निवासी सुदामा सिंह सहित एक दर्जन लोग शामिल है।


बताया जा रहा है कि सभी घायल नवादा में रहकर मजदूरी का काम करता है। आज पिकअप वाहन पर सवार होकर बंगाल जा रहे थे, तभी बुधौल बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार टेलर ने पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। कुछ घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि कुछ को पावापुरी भेजा गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता