ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बिहार में नारियल पानी में निकलने लगा शराब, देख कर पुलिस के उड़ गए होश

NAWADA : बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी लागू है, इसके बाद भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करी के अनोखे तरिके इजाद कर रहे हैं. पर पुलिस भी तू डाल-डाल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NAWADA : बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी लागू है, इसके बाद भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करी के अनोखे तरिके इजाद कर रहे हैं. पर पुलिस भी तू डाल-डाल मैं पात-पात के तर्ज पर भांडाफोड़ कर रही है.

ऐसा ही एक मामला नवादा से सामने आया है जहां एक नाबालिग ने शराब बेचने का अनोखा उपाय ढूंढ निकाला. नारियल पानी के नाम पर वह शराब बेचने लगा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. 

मामला नवादा के नगर थाना इलाके के प्रजातंत्र चौक के पास की है, जहां नारियल में से पानी निकाल कर तस्कर उसमें शराब भरकर लोगों को पिला रहे थे. किसी ने इसकी शिकायत पुलिस को की. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो भारी मात्रा में शराब की खेप के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रजातंत्र चौक के निकट नारियल पानी की आड़ में ठेले पर शराब बेची जा रही है. इसी आधार पर मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर ठेले से 200 मिलीलीटर का 16 पाउच और देसी शराब की सात बोतलें बरामद की की गई है.