ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

नालंदा में नाबालिग के साथ गैंगरेप की कोशिश, स्कूल जाते समय उठाकर ले गए अपराधी

NALANDA : एक तरफ पुलिस जहां अपराधियों पर नकेल कसने के दावे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी चैंलेज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. नालंदा में एक नाबालिग लड़की के साथ ग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : एक तरफ पुलिस जहां अपराधियों पर नकेल कसने के दावे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी चैंलेज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. नालंदा में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 3 बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया. 

पीड़ित की मां ने गुरुवार को महिला थाने में एफआईआर  दर्ज कराई है. जिसमें गांव के ही सुखु पंडित के पुत्र धनमन पंडित, सुनील पंडित और सुनील पंडित के साला के पुत्र को आरोपित किया गया है. घटना के बाद से नाबालिग ने स्कूल जाना बंद कर दिया है. 

पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जनवरी को उनकी नाबालिग स्कूल जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में पॉवर ग्रिड के पास गांव के तीन लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सुनसान बांध की ओर ले गए. जहां उन्होंने हैवानियत की कोशिश की. पर नाबालिग ने  विरोध करते हुए शोर मचाया, तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी. शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो बदमाशों ने मुंह नहीं खोलने की धमकी दी और फरार हो गए. जिसके बाद लड़की डर गई और स्कूल जाना बंद कर दी. काफी पूछने पर उसने अपनी मां को सारी घटना बताई, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया है. महिला थाने की थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई में जुटी है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRANAY RAJ

FirstBihar संवाददाता