Hindi News / news / नालंदा में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी भीषण आग, 15 लाख की संपत्ति जलकर...

नालंदा में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी भीषण आग, 15 लाख की संपत्ति जलकर खाक

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Apr 26, 2020, 12:03:39 PM

नालंदा में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी भीषण आग, 15 लाख की संपत्ति जलकर खाक

- फ़ोटो

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना इलाके से आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई.आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. 

लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानिय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए.मौके पर पहुंची  दमकल की छोटी गाड़ी द्वारा भी आग बुझाने का प्रयास किया गया मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका. 


सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान के संचालक मुन्ना कुमार ने बताया कि आसपास के लोग धुएं के गुब्बार उठता देख उन्हें इस बात की जानकारी दी कि दुकान में आग लग गई है. मौके पर पहुंचे तो आग भयानक रुप ले चुका था.  पीड़ित दुकानदार की मानें तो दुकान में फ्रीज, ए सी, कूलर, एलसीडी बैटरी और इन्वर्टर रखा हुआ था. जो सब कुछ जलकर खाक हो गया. करीब 10 से 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा है.