Hindi News / news / नालंदा में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 दर्जन यात्री जख्मी

नालंदा में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 दर्जन यात्री जख्मी

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Sep 06, 2020, 5:23:23 PM

नालंदा में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 दर्जन यात्री जख्मी

- फ़ोटो

NALANDA :  इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. बस पलटने से 3 दर्जन यात्री घायल होने की बात सामने आ रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है.


घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके की है. जहां एनएच-20 पर एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि एक यात्री बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है. स्ताहनीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही थी. इस दौरान वह रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई.


इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में तकरीबन 3 दर्जन यात्रियों को चोटे आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है.