Hindi News / news / नालंदा में डूबने से 3 लोगों की मौत, मरने वालों में एक महिला...

नालंदा में डूबने से 3 लोगों की मौत, मरने वालों में एक महिला भी शामिल

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Sep 06, 2020, 5:13:45 PM

नालंदा में डूबने से 3 लोगों की मौत, मरने वालों में एक महिला भी शामिल

- फ़ोटो

NALANDA :  जिले में रविवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया है. मृतकों के घर में कोहराम मचा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


पहली घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र इलाके के भदरु डीहगांव की है. जहां दवा लाने के लिए गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि वृद्ध की तबीयत खराब थी. जिसके कारण नदी में घुसकर दवाई लाने के लिए गए थे। इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई.


दूसरी घटना कतरीसराय थाना क्षेत्र इलाके के मैरा गांव की है. जहां डूबने से एक युवक की मौत हो गई. युवक कल देर शाम शौच के लिए निकला था. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण युवक सत्येंद्र चौधरी नदी के गहरे पानी में जा गिरा जिससे युवक की मौत हो गई.


वहीं तीसरी घटना जिले के तरह चंडी थाना इलाके के सरथा गांव में स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है.