ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

नकवी-आरसीपी के इस्तीफे के बाद सिंधिया-स्मृति को मिला प्रभार, 7 जुलाई को खत्म हो रहा राज्यसभा का कार्यकाल

DESK: केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मोदी कैबिनेट की मीटिंग के बाद दोनों नेत

नकवी-आरसीपी के इस्तीफे के बाद सिंधिया-स्मृति को मिला प्रभार, 7 जुलाई को खत्म हो रहा राज्यसभा का कार्यकाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मोदी कैबिनेट की मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया है। राज्यसभा का कार्यकाल 7 जुलाई यानी कल गुरुवार को खत्म हो रहा है। इससे पूर्व केंद्रीय  कैबिनेट की बैठक के बाद आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्मृति ईरानी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 


नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार अब्बास नकवी को NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया जा सकता है। 


केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। इस दौरान उनके बीच क्या कुछ बातचीत हुई इसका पता नहीं चल सका है। वही कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की। 


बता दें कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जेडीयू कोटे से बिहार से आते हैं वही मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी के कोटे से झारखंड से राज्यसभा सांसद थे। इस बार हुए राज्यसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं को मौका नहीं दिया गया।  


कल गुरुवार को दोनों नेताओं का कार्यकाल खत्म होने वाला है। उससे पहले आज बुधवार को आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। आज ही दोनों नेता केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। दोनों नेताओं के केंद्रीय मंत्री के रूप में यह अंतिम बैठक थी। यह बताते चले कि आज जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का जन्मदिन हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने आज उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है।


टैग्स