ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

नकाबपोश बदमाशों ने दसवीं की छात्रा का किया अपहरण, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे अपराधी

PATNA: बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के मनेर का है जहां स्कूल जा र

नकाबपोश बदमाशों ने दसवीं की छात्रा का किया अपहरण, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के मनेर का है जहां स्कूल जा रही दसवीं कक्षा की छात्रा का नकाबपोश अपराधियों ने अगवा कर लिया। 


बच्ची के बेहोश होने के बाद अपराधियों ने उसे दानापुर में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे जिसके बाद बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। मनेर पुलिस इस मामले को संदेहास्पद मान रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार अगवा की गयी 14 वर्षीय दसवीं की छात्रा मनेर स्थित आवास से प्रकाश हाई स्कूल के लिए निकली थी। जैसे ही वह एनएच-30 पर पहुंची वहां पहले से घात लगाए नकाबपोश 5 अपराधियों ने जबरन उसे कार में बिठा लिया। 


अपराधियों ने केमिकल का उपयोग कर लड़की को बेहोश कर दिया। फिर दानापुर में छोड़कर मौके से फरार हो गये। होश में आने के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये और फिर बच्ची को बरामद किया गया। परिजनों ने मनेर थाना पुलिस को बच्ची का अपहरण किए जाने की बात कही। हालांकि पुलिस इस मामले को संदेहास्पद बता रही है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।