1st Bihar Published by: Updated Thu, 28 Jan 2021 07:31:10 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और आद्री के निदेशक शैवाल गुप्ता का निधन हो गया है। शैवाल गुप्ता ने आज शाम 7 बजे पटना में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पटना के गुलबी घाट पर कल राजकीय समारोह के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शैवाल गुप्ता बिहार के जाने-माने अर्थशास्त्री थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। वे लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे और आज पटना में उन्होंने अंतिम सांस ली। शैवाल गुप्ता के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया। इस घटना को अपूरणीय क्षति बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शैवाल गुप्ता ने देश और दुनियां की कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कल गुलबी घाट पर राजकीय समारोह के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
