Hindi News / news / नहर में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार

नहर में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Sep 11, 2020, 10:24:04 AM

नहर में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा जिले में बारह वर्षीय युवक के नहर में डूबने से मौत हो गई. परिवार वालों को जैसे ही सूचना मिली तो कोहराम मच गया. मृत बच्चे की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के ढोढरा गांव के राजकुमार प्रसाद यादव के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है. 


वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि रवि को दो लड़के घर से बुलाकर ले गए थे और दो घंटे बाद गांव के कुछ लोगों ने घर में आकर सूचना दी कि नहर से रवि का शव बरामद किया गया है. यह घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते गांव में हाहाकार मच गया. 


वहीं शव को निकालने के बाद स्थानीय थाना को मामले की सूचना दे दी गई जिसके बाद मेसकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है. फिलहाल स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.