ब्रेकिंग
मनीष कश्यप समेत 4 यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एथेनॉल और नितिन गडकरी पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोपसावधान! समंदर से उठ रहा बादलों का ‘सफेद कुनबा’, बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो-प्रेशर; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टबिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेमनीष कश्यप समेत 4 यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एथेनॉल और नितिन गडकरी पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोपसावधान! समंदर से उठ रहा बादलों का ‘सफेद कुनबा’, बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो-प्रेशर; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टबिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगे

नगर निकाय चुनाव 2022 : आज से पहले चरण का नामांकन शुरू, पटना की सीटों पर भी उम्मीदवार भरेंगे पर्चा

PATNA : शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग में बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया और आज से पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले चर

नगर निकाय चुनाव 2022 : आज से पहले चरण का नामांकन शुरू, पटना की सीटों पर भी उम्मीदवार भरेंगे पर्चा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग में बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया और आज से पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले चरण में जिन सीटों पर 10 अक्टूबर को मतदान होना है, उसके लिए उम्मीदवार आज से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बिहार में 2 चरणों में नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 10 अक्टूबर को और दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को मतदान होना है। पहले चरण के अंदर अलग-अलग पदों पर कुल 37 जिलों में चुनाव संपन्न होना है और आज यहां नामांकन की शुरुआत हो जाएगी



पटना जिले के कुल 12 निकायों में आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। नगर परिषद दानापुर, निजामत, मोकामा, संपतचक, मसौढ़ी, बाढ़, खगौल, फुलवारीशरीफ, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहटा, नगर पंचायत पालीगंज और नगर पंचायत पुनपुन के लिए आज से नामांकन शुरू हो रहा है। 10 सितंबर से 19 सितंबर के बीच नामांकन होगा। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार निर्वाचन पदाधिकारियों के यहां से नामांकन पत्र ले सकते हैं। इस बार मनेर नगर परिषद में चुनाव नहीं होगा, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के लिए जारी नगर निकायों की सूची में उसका नाम नहीं है। 10 सितंबर से होने वाले नामांकन के लिए नामांकन पत्रों की समीक्षा 20 और 21 सितंबर को की जाएगी। उम्मीदवार 22 से 24 सितंबर के बीच नाम वापस ले सकते हैं। 25 सितंबर को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट होगी और उन्हें चुनाव सिंबल दिया जाएगा। 10 अक्टूबर की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। 12 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे



उधर 16 सितंबर से नगर निगम के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। पटना नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के लिए 16 से 24 सितंबर तक नामांकन होगा। नगर निगम क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की समीक्षा 25 और 26 सितंबर को होगी। 27 से 29 सितंबर के बीच नाम वापस लिया जा सकेगा। वहीं 30 सितंबर को प्रत्याशियों की सूची और चुनाव चिह्न जारी किया जाएगा। 20 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पटना नगर निगम चुनाव का परिणाम 22 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

टैग्स