Hindi News / news / नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: SABNAM KHAN Updated Aug 16, 2021, 9:09:23 PM

नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बेलवा के ओदरा घाट की है। अब तक दोनों युवकों की बरामदगी नहीं हो पायी है। फिलहाल दोनों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। दोनों युवकों की पहचान तांती बस्ती निवासी दुलाल बसाक और रवि बसाक के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।