ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत, मां के सामने ही भाई-बहन ने तोड़ा दम

JAMUI: जमुई के झाझा में दो बच्चों की खैरन नदीं में डूबने से मौत हो गयी। मां के साथ दोनों बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनो बच्चे रि

नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत, मां के सामने ही भाई-बहन ने तोड़ा दम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के झाझा में दो बच्चों की खैरन नदीं में डूबने से मौत हो गयी। मां के साथ दोनों बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनो बच्चे रिश्ते में भाई बहन थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 मृतक बच्चों की पहचान 8 वर्षीय अंकुश कुमार और 6 वर्षीय सोनाली कुमारी के रुप में हुई है। दोनों के पिता शंभू यादव झाझा थाना क्षेत्र के छापा पंचायत के केनमैन काट्टी गांव के रहने वाले हैं। घटना के बारे में पूर्व वार्ड सदस्य संजय कुमार यादव ने बताया की मां के साथ दोनों बच्चे कपड़ा धोने और नहाने के लिए  गांव के खैरन नदी  में गया था। तभी धोए हुए कपड़े को सुखाने के लिए मां नदी के दूसरी छोर की ओर गई ही थीं कि तभी नदी में बने गड्ढे में दोनो भाई बहन डूब गये। 


बच्चों को नदी में डूबता देख मां ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चे को नदी से निकाला। लेकिन तब तक दोनों भाई बहन की मौत हो चुकी थी। एक साथ घर के दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। अपनी आंख के सामने बच्चों को नदी में डूबने से हुई मौत के बाद मां का हालात बिगड़ गयी। अपने कलेजे के टुकड़ों की मौत से वह काफी सदमें में है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता