ब्रेकिंग
‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापता‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापता

नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में 31 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, मां और मौसा को उम्र कैद की सजा

ROHTAS: रोहतास में 31 साल पुराने हत्याकांड में मृतका की मां और मौसा को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है। दोनों पर नाबालिग बच्ची की हत्या करने का आरोप था। मां और मौसा के अवैध संबंध

नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में 31 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, मां और मौसा को उम्र कैद की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास में 31 साल पुराने हत्याकांड में मृतका की मां और मौसा को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है। दोनों पर नाबालिग बच्ची की हत्या करने का आरोप था। मां और मौसा के अवैध संबंध की जानकारी बेटी धनक्षरी कुमारी को लग गयी थी। जीजा के साथ अवैध संबंध की बात का खुलासा ना हो जाए इस डर से मां ने अपनी बहन के पति के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए मिट्टी में दफना दिया था। 


मामला बिहार के रोहतास जिले के अकोढीगोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 31 साल पुराने एक हत्याकांड में सासाराम की अदालत ने एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। इस मामले में मृतक लड़की की मां संगौली देवी और मौसा हरिनारायण सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 


मामला 6 अप्रैल 1993 का है, जब 17 वर्षीय धनक्षरी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को मिट्टी में दबा दिया गया था। लंबी जांच और सुनवाई के बाद इस मामले में फैसला आज सामने आया।


अपर लोक अभियोजक हुसैन इजहार अंसारी के मुताबिक, धनक्षरी की मां संगौरी देवी का उसके जीजा हरिनारायण सिंह के साथ अवैध संबंध था। जब धनक्षरी को इस बात का पता चला तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दफना दिया। सासाराम की अदालत ने दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता