ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएंBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर: अगलगी की घटना में चार सगी बहनों की दर्दनाक मौत, कई लोग झुलसे

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अगलगी में घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर: अगलगी की घटना में चार सगी बहनों की दर्दनाक मौत, कई लोग झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अगलगी में घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। आघ ने देखते ही देखते तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में घर में सो रहे लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला और भयंकर आग में झुलसकर चार सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच से 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 


मृतकों की पहचान नरेश राम की चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी कुमार, 8 वर्षीय शिवानी कुमारी, 5 वर्षीय अमृता कुमारी और 3 वर्षीय रिता कुमारी के रूप में हुई है। वहीं राजेश राम और मुकेश राम के घर में आगलगी में घर के अंदर सो रहे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए, जिनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति का भी नुकसान हो गया है। सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि देर रात अगलगी की घटना में कई लोग झुलस गए थे। चार बच्चियों की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है और झुलसे अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता