ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस कौ चुनौती देने का काम कर रहे हैं। अपराधियों के हौसल

मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस कौ चुनौती देने का काम कर रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि इसे देखकर ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। आरजेडी ने बिहार में हुए 105 आपराधिक घटनाओं को लेकर आज राजभवन मार्च किया और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने की मांग की गयी। लेकिन शाम होते ही मुजफ्फरपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि जिस युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है वो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा बरामद किया। मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गयी। घटना रामपुर हरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता