ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

SKMCH हॉस्पिटल परिसर में महिला के साथ गैंगरेप, हंगामा होते ही पीड़िता को कार से लेकर भागे आरोपी

MUZAFFARPUR: एसकेएमसीएच परिसर में महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. जब महिला ने एक आरोपी को पकड़ा और हंगामा शुरू हुआ तो सभी आरोपी पीड़िता को कार से लेकर फरार हो गए.&

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: एसकेएमसीएच परिसर में महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. जब महिला ने एक आरोपी को पकड़ा और हंगामा शुरू हुआ तो सभी आरोपी पीड़िता को कार से लेकर फरार हो गए. 

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोपियों ने महिला के साथ सोमवार की रात उसके साथ गैंगरेप करने के दौरान उसका वीडियो बना लिया और कहा कि अगर किसी को बताया तो इस वीडियो को वायरल कर देंगे. इसके बाद आरोपित फरार हो गये. मंगलवार की सुबह हॉस्पिटल के गेट पास पीड़िता ने एक आरोपित को पकड़ लिया तो हंगामा शुरू हो गया. 

पुलिस के पहुंचने से पहले पीड़िता को लेकर भागे आरोपी

जब हंगामे की खबर हॉस्पिटल के सुरक्षाकर्मियों को लगी तो महिला को एसकेएमसीएच पुलिस कैंप पहुंचा दिया और इसकी सूचना अहियापुर पुलिस को दी गई. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी पहुंचे और महिला को एक कार में बैठा कर फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि पीड़िता मीनापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रही है. संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल कोई आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है. 

टैग्स