1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated May 17, 2023, 4:24:33 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: एक ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रक के चालक की जमकर पिटाई कर दी और घंटों बंधक बनाये रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को आक्रोशित भीड़ से छुड़ाया फिर अपने साथ थाने ले गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवनपुर रेवा रोड की है। जहां ओवरटेक के चक्कर में ट्रक के ड्राइवर ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने भीड़ से उक्त चालक को छुड़ाया और अपने साथ थाने ले गयी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घटनास्थल से ट्रक को भी जब्त कर लिया। मृतका की पहचान बबीता देवी के रूप में हुई है जो अपने पति रंजीत कुमार के साथ किसी काम से आई थी। मृतका मूल रूप से जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रेवा बसंतपुर के रहने वाली थी।