ब्रेकिंग न्यूज़

"राम खिचड़ी यात्रा" से सामाजिक समरसता का संदेश, समाजसेवी अजय सिंह ने शुरू की अनूठी पहल सहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज बिहार में 15 दिनों तक चला ऑपरेशन नया सवेरा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंसे 112 लोग कराये गये मुक्त, 50 मानव तस्कर भी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट Bihar News: रेरा में अब आपकी मर्जी से होगा फैसला, मध्यस्थता के लिए मिलेगा विकल्प; लागू हुई नई व्यवस्था

मुसलमानों को रमजान में छूट : नीतीश बिहार को बनाना चाह रहे इस्लामिक स्टेट, बोले संजय जायसवाल

1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Sat, 18 Mar 2023 01:15:39 PM IST

मुसलमानों को रमजान में छूट : नीतीश बिहार को बनाना चाह रहे इस्लामिक स्टेट, बोले संजय जायसवाल

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के मुसलमान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। रमजान के महीने में उनके लिए सरकारी दफ्तर का समय बदल दिया गया है। जिसके बाद अब इस फैसले पर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है।  भाजपा के तरफ से इसको लेकर कहा गया है कि, नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कगार पर चल पड़े हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सिर्फ और सिर्फ पीएफआई का एजेंडा चला रहे है। यही कारण है कि वो एक जाती विशेष को छूट दे रहे हैं। 


भाजपा के तरफ से बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बोले, बिहार में अगस्त महीने में नई सरकार बनी है , उसके बाद से ही बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नीतीश कुमार ओर तेजस्वी यादव पीएफआई का एजेंडा चला रहे है और बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाह रहे हैं।  राज्य के अंदर जो राजद और महागठबंधन की सरकार में नेता और अधिकारी बैठे हुए हैं वो पीएफआई की एजेंट के रूप में कामकर रहे हैं। इनका एजेंडा हैं बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने का। जेडीयू के जो अफसर हैं वो पीएफआई से जुड़ें हुए लोग और राजद के कार्यकर्ता भी उससे जुड़ें हुए हैं। अब इनलोगों बिहार सरकार कहीं न कहीं मदद पहुंचा रही हैं। लेकिन, उनके मंसूबों को भाजपा सफल नहीं होने देगी।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, पुरे देश में बिहार में ऐसा कभी भी नहीं होता था कि रमजान के नाम पर छूट दिया जाए। लेकिन, आज वो भी देखने को मिल गया है।  इससे साफ़ होता है बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में नवरात्र पर्व है। इसको लेकर हिंदू समाज से आने वाले लोग सुबह से ही तैयारी करते हैं। वो सुबह को भी पूजा करते हैं और शाम को भी पूजा करते हैं।  तो उनको क्यों नहीं छूट मिलेगी। इस तरह से किसी जाती विशेष को अलग से छूट देना बिहार को और जो ये पीएफआई का एजेंडा हैं 2047 तक इस्लामिक राष्ट बनाना है। इसके लिए बिहार सरकार कहीं न कहीं मदद पहुंचाने का काम कर रही जो बहुत ही निंदनीय है।