1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 04, 2019, 3:20:07 PM
- फ़ोटो
NALANDA : बिहार में अपराधी इनदिनों पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है. जहां खेत से पटवन कर लौट रहे एक शख्स को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद दो गुटों में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के हरनौत प्रखंड के चेरो आउट पोस्ट की है. जहां खरुआरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान अजबलाल के बेटे शंकर कुमारके रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नीतीश कुमार और अशोक यादव शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. जिसको लेकर शंकर और उसके चाचा ने दोनों को मना किया था. उसके बाद नीतीश और अशोक रविवार की देर रात एक दर्जन लोगों के साथ शंकर और उसके चाचा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आज खेत का पटवन कर वापस घर लौट रहे शंकर को बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वारदात की खबर मिलने के बावजूद भी पुलिस घटनास्थल पर काफी देर से पहुंची. जिसके कारण सभी अपराधी फरार ह गए. चेरो ओपी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर मर्डर किया गया है. दोनों में पहले भी मारपीट और गोलीबारी की गई थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट